नई सरकार पर फडणवीस का वार, बोले- बहुमत पर चर्चा पर किसानों की कोई परवाह नहीं, ऐसा क्यों ?

महाराष्ट्र में एक महीने तक चले राजनीतिक घटनाक्रम के खत्म होने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की कमान संभाल ली है। ऐसा पहली बार है कि शिवसेना का कोई नेता महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना हो। अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नई सरकार पर निशाना साधा है।

0
1665

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में एक महीने तक चले राजनीतिक घटनाक्रम के खत्म होने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की कमान संभाल ली है। ऐसा पहली बार है कि शिवसेना का कोई नेता महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना हो। अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नई सरकार पर निशाना साधा है।

फडणवीस ने ट्वीट कर नई सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘पहली कैबिनेट में सरकार ने किसानों की राहत पर चर्चा नहीं की बल्कि बहुमत को लेकर चर्चा की। अगर बहुमत नहीं है तो फिर ऐसा क्यों किया जा रहा है। प्रोटेम स्पीकर को बदलने पर क्यों विचार हो रहा है। महाराष्ट्र को जवाब चाहिए।

बता दें कि उद्धव ठाकरे आज सीएम पद का कार्यभार संभालेंगे। खबर है कि वह दोपहर 1 बजे के बाद कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में कुछ बदलाव किए गए हैं। कार्यासय के बाहर गेट पर उद्धव के नाम की नेमप्लेट भी लगा दी गई है। शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी की सरकार में किसको कौन-सा मंत्रालय मिलता है, इस पर सबकी नजर टिकी होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here