23 फरवरी राशिफल: रविवार के दिन इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

0
885

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ रहा है। व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, लाभ होगा। सफलता के साथ-साथ धन भी प्राप्त हो सकता है।

वृषभ: आज आपको मानसिक तनाव की स्थिति से जूझना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ होने के संकेत है। प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलेगी। शाम को मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन: इस राशि के लिए आज का दिन थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। नौकरी-व्यापार को लेकर सोच-समझकर फैसला लें। वाद-विवाद से बचना हितकर रहेगा।

कर्क: आज आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। रुका हुआ कार्य पूरा कर सकते हैं। नए दोस्त बनेंगे। व्यापारियों को लाभ मिल सकता है।

सिंह: आज किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। बाहरी मामलों में सफलता मिलेगी। अपने कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कन्या: इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। छात्रों को सफलता मिलेगी।

तुला: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें।

वृश्चिक: आज आपके सामाजिक जीवन में यश-कीर्ति की प्राप्ति होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। नए कार्य को शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।

धनु: आज आप चिंतामुक्त हो सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा, सामाजिक मान बढ़ेगा। धन के मामले में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मकर: इस राशि के जातकों को आज के दिन विवेक से काम लेने की सलाह दी जाती है। सुबह में कुछ परेशानी हो सकती है, शाम होते-होते कुछ राहत मिलेगी।

कुंभ: इस राशि के जातकों को वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की सलाह दी जाती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें, अन्यथा स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

मीन: आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पूरा दिन हंसी-खुशी के साथ बीतेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here