नई दिल्ली। शुक्रवार को अफ्रीकी देश इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को 2019 का प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई। 43 साल के अबी अहमद को यह पुरस्कार अपने पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ लंबे वक्त से चली आ रही सीमा विवाद को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया जा रहा है।
2 अप्रैल 2018 को प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के बाद अबी अहमद ने इथियोपिया और इरीट्रिया के बीच 20 साल पुराने युद्ध को खत्म करने के लिए इरिट्रिया के साथ शांति वार्ता को बहाल किया और राजनीतिक दुश्मनी को भूलाकर कर रिश्तों को सामान्य बनाने के लिए सकारात्मक पहल किए।
ये भी पढ़े: बेटी को टॉयलेट में कराया था ब्रेस्टफीड, इस बालीवुड अभिनेत्री ने इंटरव्यू में किया जिक्र
इसके अलावा अबी अहमद ने केन्या और सोमालिया समुद्री इलाके को लेकर चले आ रहे संघर्ष को खत्म करने में भी मध्यस्थता की थी। इनको इथोपिया का ‘नेल्सन मंडेला’ भी कहा जाता है
वही 2018-2019 साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा एक साथ की गई। पोलिश लेखक ओल्गा टोकार्चुक को 2018 के लिए और पीटर हैंडका को 2019 के लिए साहित्य नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
ये भी पढ़े: 64MP कैमरे के साथ OppoK5 लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स और कीमत