सबरीमाला विवाद और राफेल मामले में SC कल सुनाएगा अंतिम फैसला

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले वह सभी बड़े मामलों पर फैसला सुना रहे हैं। अयोध्या मामले पर अंतिम फैसला सुनाने के बाद अब रंजन गोगोई गुरुवार को सबरीमाला विवाद और राफेल डील पर अंतिम फैसला सुनाएंगे।

0
1188
CAG Report
CAG का खुलासा Rafale बनाने वाली कंपनी ने अपना वादा पूरा नहीं किया

नई दिल्ली: चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले वह सभी बड़े मामलों पर फैसला सुना रहे हैं। अयोध्या मामले पर अंतिम फैसला सुनाने के बाद अब रंजन गोगोई गुरुवार को सबरीमाला विवाद और राफेल डील पर अंतिम फैसला सुनाएंगे।

सबरीमाला विवाद
केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल फैसला सुनाते हुए 10 से 50 साल की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश करने पर लगी पाबंदी को हटा दिया था। इस पर देशभर में काफी बवाल मचा था। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी। अब इस पर 14 नवंबर को फैसला आने वाला है।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक के 17 अयोग्य करार विधायकों को SC से राहत, लड़ सकेंगे चुनाव

राफेल डील मामला
राफेल डील को लेकर विरोधी पार्टियों की तरफ से खूब बवाल मचाया गया था। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान राफेल डील में घोटाले के आरोप लगाए थे और ‘चौकीदार चोर है’ जैसे नारे लगाए थे। फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की प्रक्रिया में दो जनहित याचिका दायर की गई थीं, जिसमें भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था। इस पर फैसले के बादे सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार की याचिका दायर की गई थी, जिस पर गुरुवार को ही फैसला आना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here