स्मृति ने दीपिका पर साधा निशाना, कहा- ‘जो देश के टुकड़े चाहते हैं, दीपिका उनके साथ खड़ी हुईं’

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दीपिका उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं।

0
1288

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दीपिका उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं।

स्मृति ईरानी ने एक कार्यक्रम में जेएनयू में हुई हिंसा पर बोलते हुए कहा, जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं, दीपिका उनके साथ खड़ी हुईं।’ आगे उन्होंने कहा कि हमें इस बात से हैरानी नहीं हुई कि दीपिका उन लोगों के साथ खड़ी हुईं जो भारत के टुकड़े करना चाहती हैं। बल्कि, हमें हैरानी इस बात से हुई कि वह उनके सात खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों पर हमला किया।’

वहीं, स्मृति ईरानी की इस वीडियो को ट्वीट करते हुए बीजेपी नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने दीपिका के पॉलिटिकल इंटरेस्ट पर बात की। इस वीडियो में स्मृति ईरानी कह रही हैं कि दीपिका पादुकोण ने साल 2011 में कहा था कि वह कांग्रेस को सपोर्ट करती हैं। JNU पर बोलते हुए उन्होंने ये भी कहा कि JNU हिंसा को लेकर अभी जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here