केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर CM योगी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य ने जताया शोक, पढ़ें

0
213

Keshari Nath Tripathi: उत्तर प्रदेश के विधानसभा के पूर्व स्पीकर और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे के केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन हो गया। वह पिछले काफी दिनों से गंभीर गंभीर रूप से बीमार थे। केशरीनाथ त्रिपाठी का रविवार सुबह 5:00 बजे प्रयागराज स्थित आवास पर निधन हुआ। उनके बेटे नीरज त्रिपाठी ने इस खबर की जानकारी दी।

 

केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट किया- ‘वरिष्ठ राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, प. बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी का निधन अत्यंत दुःखद है, प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति!’

 

वही,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया- ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के गौरव, हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक आदरणीय पं0 केशरी नाथ त्रिपाठी जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूँ।’

 

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘केशरी नाथ त्रिपाठी का सम्मान उनकी सेवा और बुद्धिमत्ता के लिए होता था। वह संवैधानिक मामलों के जानकार थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बीजेपी को मजबूत करने में मुख्य भूमिका निभाई और प्रदेश में विकास की दिशा में कड़ी मेहनत की। उनके निधन से दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।’

10 नवंबर 1934 को जन्मे पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हुए थे। वह बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रहने के साथ ही विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here