School Timing Update : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, स्कूलों के समय में हुआ बड़ा बदलाव, यहां हुई स्कूल की छुट्टी

0
191

School Timing Update : उत्तर भारत में ठंड का कहर तेजी से बढ़ रहा है। कोहरे के चलते प्रतिदिन कई वाहनों के एक्सीडेंट की खबरें भी सामने आ रही है। साथ ही स्कूली बसों के हादसे का शिकार होने की घटनाएं भी सामने आईं हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूली छात्र-छात्रों को तेज ठंड और कोहरे के कारण आने-जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वही मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में UP में सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे की स्थिति बने रहने स्थिति है।

गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों का समय

उत्तर प्रदेश में पिछले 2 दिनों से पड़ रही शीतलहर और कोहरे को देखते हुए नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad) समेत कई जिलों के स्‍कूलों के समय में बदलाव किया है। वही गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों के लिए नोटिस भी जारी किया हैं कहा है कि घने कोहरे और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले के सभी स्कूल अब 9 बजे से खुलेंगे।

अमरोहा में 1 से 8 तक किया स्कूल बंद

अमरोहा (Amaroha) में ठंड का सितम जारी है। इसी को देखते हुए डीएम ने स्कूलों में छुट्टी कर दी है। जिले के कक्षा आठ तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूल दो दिन बंद रहेंगे। डीएम ने 12वीं तक के स्कूलों का समय भी बदल दिया है। कक्षा बारहवीं तक के स्कूल अब सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक खुलेंगे। देर शाम जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया। वही सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को दो दिन यानी 22 से 23 दिसंबर तक बंद करने का आदेश जारी किया है।

मऊ में ठंड का कहर, डीएम का आदेश

उत्तर भारत में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। वही मऊ (Mau) में भी डीएम का आदेश जारी हुआ है, सभी स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल 10 बजे खुलेंगे। ये आदेश डीएम की ओर से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए जारी किया है।

आगरा में 10 से 3 बजे तक खुलेगें स्कूल

उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में डीएम के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। ठंड को देखते हुए सभी स्कूल सुबह 10:00 से 3:00 तक चलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here