Indian Air Force के चीफ बनते ही बोले आरकेएस भदौरिया- जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे एयर स्ट्राइक

भारतीय वायुसेना प्रमुख का पदभार संभालते ही एयर मार्शल राकेश कुमार भदौरिया ने सोमवार को पाकिस्ताान के लिए चेतावनी भरे लहजे का इस्तेलमाल किया। उन्होंएने कहा, 'हम किसी भी खतरे व चुनौती से लड़ने को तैयार हैं।'

0
1223
राकेश कुमार सिंह बने वायु सेना प्रमुख, बीएस धनोओ की ली जगह

नई दिल्ली। एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया को भारतीय वायु सेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। उन्होंने एयर मार्शल बी.एस.धनोआ का स्थान लिया। धनोआ का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो गया है। उन्होंने 30 सितंबर को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने पाकिस्तान को भी चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सेना फिर से एयर स्ट्राइक कर सकती है।

भदौरिया के पास लड़ाकू विमानों को उड़ाने का लंबा अनुभव है। उन्हें 4000 घंटे से भी अधिक की उड़ान का अनुभव है और अब तक 26 तरह के लड़ाकू विमान उडा चुके हैं। एयर मार्शल भदौरिया फ्रांस से खरीदे जाने वाले राफेल लड़ाकू विमान के सौदे के लिए बातचीत करने वाली टीम के अध्यक्ष भी रहे हैं।। देश में ही बने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के उड़ान परीक्षण केन्द्र की कमान भी वह संभाल चुके हैं।

एयर मार्शल भदौरिया को 15 जून 1980 में वायु सेना की लड़ाकू विंग में कमीशन मिला था। मेरिट में सर्वोच्च स्थान पर रहने के लिए उन्हें ‘स्वोर्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया गया था। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के कमांडेंट के अलावा भदौरिया रूस की राजधानी मास्को में भी कार्य कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: सरकार ने नहीं रोका CRPF जवानों का राशन भत्ता, गृह मंत्रालय ने बताया कोरी अफवाह

एयर मार्शल भदौरिया दक्षिण पश्चिम के महत्वपूर्ण सेक्टर में जगुआर लड़ाकू विमान के स्क्वैड्रन के कमांडर और विभिन्न उडान परीक्षकण केन्द्रों के निदेशक भी रहे हैं। भदौरिया को भी इसी महीने के अंत में सेवा निवृत होना था लेकिन सरकार ने उन्हें नए सेना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंप कर बड़ी भूमिका दी है।

हाल ही में वायु सेना प्रमुख धनोआ को पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथ मिग-21 से उड़ान भरते हुए देखा गया था। धनोआ ने कहा था कि यह उनके करियर में मिग-21 से उनकी आखिरी उड़ान है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकी ढेर, एनकाउंटर में 1 जवान शहीद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here