Republic Day 2021 की झांकी में इस बार अयोध्या का राम मंदिर बढ़ाएगा शोभा, जानें कैसे

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का प्रदर्शन 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के दौरान किया जाएगा।

0
1362
Ayodhya Ram Mandir
राम मंदिर के लिए घर-घर चंदा लेना बंद, मिले इतने करोड़ रूपये

New Delhi: साल 2021 में गणतंत्र दिसव के मौके पर होने वाली परेड खास होने वाली है। देशभर में इसके लिए महीनों पहले से तैयारियां शुरू हो होने लग गई है। इस बार गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) समारोह में अयोध्या की झांकी भी नजर आएगी, जिसमें राम मंदिर (Ram Mandir) के मॉडल को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

किसानों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, दिया ‘दिल्ली चलो’ का नारा

यूपी के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का प्रदर्शन 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) के दौरान किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश से अयोध्या की झांकी खास तौर पर तैयार की जा रही है। इस झांकी में अयोध्या में होने वाला दीपोत्सव भी दर्शाया जाएगा। उत्तर प्रदेश से भेजे गए इस झांकी को लेकर दिल्ली में हुई बैठक के दौरान मंजूरी दी गई।

इसके अलावा गणतंत्र दिसव के मौके पर राफेल लड़ाकू विमान को भी परेड में शामिल किया जा सकता हैं। बता दें कि राफेल लड़ाकू विमान का दो जत्था इसी साल फ्रांस से भारत आया है। वहीं इससे पहले 2020 के गणतंत्र दिवस की परेड में चिनूक (Chinook) और अपाचे (Apache) हेलीकॉप्टर आकर्षण का केंद्र बने थे।

झमाझम बारिश से भीगी दिल्ली, 48 घंटे में गिर सकता है पारा

आपको बता दें कि हर साल गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर परेड निकलती है। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) बस आने ही वाला है ऐसे में राज्यों की ओर से अपनी थीम पर प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। वहीं इस बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत के मेहमान (Republic Day 2021 Chief Guest) हो सकते है।

देश से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें National News in Hindi 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here