ये है दुनिया की ‘रेड लेडी’, लाल रंग से इतना प्यार कि बाल से लेकर घर की हर चीज है लाल

ये दुनिया अजीबो-गरीब शौक रखने वाले लोगों से भरी पड़ी है। कई बार लोगों के ये शौक इतने अलग होते हैं कि सुनकर ही बहुत अजीब सा लगता है। ऐसे ही अजीबोगरीब शौक रखने वाली महिला है जोरिका रिबरनिक।

0
1717

नई दिल्ली: ये दुनिया अजीबो-गरीब शौक रखने वाले लोगों से भरी पड़ी है। कई बार लोगों के ये शौक इतने अलग होते हैं कि सुनकर ही बहुत अजीब सा लगता है। ऐसे ही अजीबोगरीब शौक रखने वाली महिला है जोरिका रिबरनिक। जोरिका को लोग रेड लेडी भी कहते हैं, क्योंकि इनके बाल से लेकर घर का एक-एक सामान ला रंग का है।

बोस्निया की 'रेड लेडी' जोरिका रिबरनिक

जोरिका की उम्र 67 साल है। वह एक सेवानिवृत शिक्षिका हैं। उन्हें लाल रंग बहुत पसंद है। आलम ये है कि उनके घर का हर सामान ला रंग का है। इतना ही नहीं वह हमेशा लाल रंग के कपड़े ही पहनती हैं। इतना ही नहीं वह अपने आस-पास भी सिर्फ और सिर्फ ला रंग ही देखा पसंद करती हैं, इसलिए उन्होंने अपने घर को लाल रंग सजाया हुआ है।

ये भी पढ़ें- आवारा सांड ने निगला 3 तोला सोना, आवभगत में जुटा पूरा परिवार

जोरिका 18 साल की उम्र से लाल रंग के कपड़े पहनती नजर आ रही हैं। आपको सुनकर हैरानी होगी कि वह अगर किसी के अंतिम संस्कार में भी जाती हैं तो भी लाल रंग के ही कपड़े पहनती हैं। उनके घर में सिर्फ उनके पति की पसंद से खरीदा गया वॉटर हीटर ही ऐसा है, जिसका रंग लाल नहीं है। अब तो लोग भी उनकी पसंद को जान चुके हैं और लाल रंग के ही गिफ्ट देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here