वैसे तो रवि शास्त्री अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग टॉपिक बने हुए हैं। लेकिन इस बार आखिर क्या वजह है? हम बताते हैं। दरअसल, बात शुक्रवार यानी की 20 मई की है जब रवि शास्त्री ने पहले तो अपनी कूल तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। उस दिन सरजी का मूड बड़ा ही अच्छा था। इसलिए उन्होंने हैश टैग #AskRavi के साथ ट्विटर पर लिखा, ‘आज मैं अच्छे मूड में हूं, मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं।’
I’m in a good mood today, ask me anything. #AskRavi
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) May 20, 2022
रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के इस ट्वीट के बाद उनसे सवाल पूछने वालों का तांता लग गया। इन्हीं में से एक सरजी का जबरा फैन भी था जिसने उनकी स्केच बनाकर साझा की और उनसे रिप्लाई की गुजारिश की।
रवि शास्त्री का दिल वो स्केच देखते ही बैठ गया और इसके बाद उस जबरा फैन को उन्होंने रिप्लाई दिया। उन्होंने जिस अंदाज में अपने फैन को रिप्लाई दिया वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दो घंटे में बनाया स्केच- फैन
Sir 2 ghante lagake apka ye sketch banaya hai…pls reply🤌🏻 #AskRavi pic.twitter.com/9CZ7DOxMgv
— Manan Batra (@bhayankarbatra) May 20, 2022
रवि शास्त्री के ट्वीट पर @bhayankarbatra नाम के यूजर ने कमेंट किया। इस कमेंट में था रवि शास्त्री का वो स्केच जिसे देखकर सरजी के होश उड़ गए थे। बंदे ने स्केच की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘सर, 2 घंटे लगाकर आपका ये स्केच बनाया है। कृपया रिप्लाई दें।’ इसके बाद रवि शास्त्री ने जो रिप्लाई दिया, वो वायरल हो गया।
‘प्लीज मिटा दे इसे…’
Please mita de yaar 😭😭
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) May 20, 2022
रवि शास्त्री ने अपने स्केच को देखकर रिप्लाई दिया। उन्होंने अपने फैन से गुजारिश करते हुए लिखा ‘प्लीज मिटा दे यार…।’ दरअसल, स्केच ऐसा देखकर पता ही नहीं चल रहा कि वो रवि शास्त्री हैं। यही वजह है कि शास्त्री ने यूजर को स्केच मिटाने के लिए कहा। फिर क्या… शास्त्री का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सैकड़ों यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया देने लगे।
Artist in him: pic.twitter.com/3ez3h5Fhqq
— Silly Point (@FarziCricketer) May 20, 2022
‘लगता है वो भी पीके बनाया है…’
Lagta hai wo bhi pike banaya hai
— Givenchy🌎 (@misogynistboy) May 20, 2022