Rashifal February 2023: जानें February का महीना आपके लिए कैसा होगा, किन राशिओं के चमकेंगे सितारे?

0
221
Rashifal feb 2023
Rashifal February 2023: इस साल का दूसरा महीना यानि फरवरी 2023 कई अवसरों से भरा हुआ है!

Rashifal February 2023: इस साल का दूसरा महीना यानि फरवरी 2023 कई (Rashifal February 2023) अवसरों से भरा हुआ है! अगर आप कोई शुभ काम करने के लिए शुभ समय का इंतज़ार कर रहे हैं, (Rashifal) तो यह खबर आपको आपकी राशि के अनुसार सही समय चुनने में मदद करेगी। (Astrology) इस साल फरवरी का महीना कई मायनों में 2023 की शुभ शुरुआत की तरह माना जा सकता है। 2023 का फरवरी, पहला ऐसा महीना है जिसमें मंगल ग्रह और बुध ग्रह आगे आकर पूर्ण रूप से कार्य करेंगे।

(Astrologer) ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, फरवरी का महीना ग्रह और नक्षत्रों के हिसाब से काफी खास होने वाला है। क्योंकि इस महीने में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। (Rashifal February 2023) फरवरी महीने में इन तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है।13 फरवरी 2023, से ग्रहों के राजा सूर्य सोमवार को सुबह 09 बजकर 57 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:Corona Update in India: 24 घंटों में कोविड-19 के 109 नए मामले, गुजरात में 1 की मौत…

फरवरी महीने में होने वाले ग्रह परिवर्तन

(Astrology) वहीं बुध ग्रह 07 फरवरी 2023, यानि मंगलवार को सुबह 07 बजकर 38 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर, 27 फरवरी तक इस राशि में ही विराजमान रहेंगे। (Astrology) इसी के साथ शुक्र ग्रह 15 फरवरी  2023, बुधवार को रात 8 बजकर 12 मिनट पर लग्न राशि मीन प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं फरवरी महीने में होने वाले ग्रह (Astrology) परिवर्तन का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

फरवरी महीने में होने वाले ग्रह (Astrology) परिवर्तन!

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना ढेर सारी खुशियां और सफलता लेकर आएगा। माह की शुरुआत में आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। (Rashifal February 2023) आप जिस काम का बीड़ा उठाएंगे उसमें आपको अपने मित्रों और परिजनों की पूरी मदद मिलेगी। इस दौरान आप अपने कार्यक्षेत्र में अपना बेस्ट परफारमेंस देने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आपको दिल नहीं दिमाग से काम करने की ज्यादा जरूरत रहेगी।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए फरवरी माह मिलाजुला रहने वाला है। माह की शुरुआत चिंताओं से शुरू होने वाली है। (Rashifal February 2023) संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। अचानक से आने वाले बड़े खर्च आपकी चिंता का कारण बनेंगे। यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी। (Astrologer) यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने पर बात बन जाएगी। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

छोटी-मोटी परेशानियों को यदि नजरंदाज कर दिया जाए तो कुल मिलाकर मिथुन राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना शुभ रहने वाला है। उन्हें इस माह मेहनत का उम्मीद से कहीं ज्यादा फल मिलेगा। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको माह के प्रांरभ में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इस माह अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। माह की शुरुआत में कर्क राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। (Astrology) अपने सीनियर और जूनियर से उम्मीद के अनुसार सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा ख़राब रहेगा।

ये भी पढ़ें: जानें क्या है BBC Documentary को बैन करने की वजह?

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए फरवरी महीने का पूर्वार्ध गुडलक लिए हुए है। फरवरी महीने की शुरुआत में आपको सौभाग्य और स्वजनों का पूरा साथ मिलेगा। (Astrologer) कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लोग आपके कार्य की तारीफ करते नजर आएंगे। इस महीने आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला है। महीने की शुरुआत में कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कमीशन पर काम करने वालों को टारगेट पूरा करने को लेकर चिंता बनी रहेगी तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में मंदी का सामना करना पड़ेगा।

तुला राशि

सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों को यदि छोड़ दें तो तुला राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना पूरी तरह से अनकूल रहने वाला है।(Rashifal February 2023)  माह की शुरुआत में ही आपको सुख-संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आपने पहले किसी योजना में धन निवेश किया है तो आपको उसका लाभ प्राप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Tripura Election 2023: त्रिपुरा चुनाव में गरजेंगे सीएम योगी, BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची !

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को फरवरी के महीने में इस सूत्र का हमेशा ध्यान रखना होगा कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी। इस माह आपको अपने जीवन से जुड़े किसी भी क्षेत्र में खूब सोच-समझकर कदम उठाने की (Astrologer) आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना मिलाजुला रहने वाला है।(Astrology)  इस महीने आपको अपने करियर और कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। महीने की शुरुआत से ही आपको अपने धन का प्रबंधन करने की जरूरत रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को फरवरी के महीने में किसी भी चीज की अति करने से बचना चाहिए। साथ-साथ सेहत और संबंध न बिगड़ने पाये इसका भी पूरा ख्याल रखना होगा। (Astrologer) प्रेम या वैवाहिक संबंध को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को इग्नोर करने से बचना होगा। किसी भी गलतफहमी को दूर करने में कोई महिला मित्र काफी मददगार साबित हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की फरवरी महीने की शुरुआत कुछ चुनौती भरी रह सकती है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। (Rashifal February 2023) साथ ही साथ सेहत भी नरम रह सकती है। ऐसे में आपको “हारिये न हिम्मत, बिसारिए न राम” की कहावत को याद रखना होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना खुशियां और बड़ी उपलब्धियां लेकर आया है। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे. (Astrology) उनको रोजगार के नए अवसर मिल सकते है, इस महीने उनके रुके हुए काम भी होंगे पुरे वही, इन राशि के जातको के लिए ये महीना उत्साहो से भरा होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here