Ranbir Kapoor Talks About Raha: Ranbir Kapoor ने बेटी राहा की तस्वीर न शेयर करने पर कही ये बात… पढ़े खबर

0
128

Ranbir Kapoor Talks About Raha: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अप्रैल 2022 में शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी के दौरान सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी लोग शामिल हुए थे। आलिया भट्ट ने नवंबर, 2022 में बेटी राहा (Raha) को जन्म दिया जिसके बाद दोनों एक बेटी के पैरेंट्स बन गए थे। अब इन दोनों स्टार्स के साथ ही इनकी बेटी राहा भी लगातार चर्चा में बनी रहती हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अभी तक अपनी बेटी राहा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है और पैपराजी से भी उसकी तस्वीरें ना क्लिक करने की रिक्वेस्ट की है। हाल ही में रणबीर कपूर ने कहा है कि वह और आलिया भट्ट बेटी राहा की प्राइवेसी को प्रोटेक्ट कर रहे हैं लेकिन वे इससे आगे नहीं जाना चाहते है।

रणबीर कपूर ने करीना कपूर के शो में कही ये बात (Ranbir Kapoor Talks About Raha)

आपको बता दे, हाल ही में, रणबीर कपूर ने अपनी बहन और एक्ट्रेस करीना कपूर के शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ के दौरान बेटी राहा को लेकर बात की है। करीना कपूर ने रणबीर कपूर से एक सेलिब्रिटी पैरेंट्स होने के बारे में पूछा था। इस पर रणबीर कपूर ने जवाब देते हुए कहा कि कैसे उन्होंने तैमूर अली खान को मीडिया का ध्यान आकर्षित करते हुए देखा है और इसे अविश्वनीय बताया है। रणबीर कपूर ने ये भी कहा, ‘हमने ऐसा कभी नहीं देखा है। मुझे नहीं लगता है कि किसी भी इंडस्ट्री ने ऐसा देखा है, एक बच्चे को इतना अधिक अटेंशन मिल रहा है।’

रणबीर कपूर ने राहा के लिए कहा…

‘तू झूठी मैं मक्कार’ एक्टर रणबीर कपूर ने आगे बात करते हुए बताया, वह और आलिया भट्ट बेटी राहा की प्राइवेसी को प्रोटेक्ट करने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन वे उसे एक नॉर्मल तरीके से परवरिश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा स्टारकिड को दूसरे बच्चों के आसपास स्पेशल महसूस नहीं करना चाहिए। रणबीर कपूर ने आगे बताया की, राहा बड़ी ना हो जाए और 4-5 साल बाद कहे , ‘वे मुझे क्लिक क्यों नहीं कर रहे हैं? उसे ऐसा भी नहीं कहना चाहिए। क्या होगा अगर वह एक दिन आकर कहे, देखो जेह और तैमूर की कितनी फोटो क्लिक होती हैं! मेरे तो कोई फोटोज नहीं ले रहा है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here