जानिए, कब और कितने राफेल भारतीय वायुसेना के बेड़े में होंगे शामिल

भारत में आज विजयादशमी का दिन है यानी बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन। वैसे वायुसेना के लिए भी आज एक ऐतिहासिक दिन है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज देश के लिए पहला राफेल जेट विमान...

0
1204

भारत में आज विजयादशमी का दिन है यानी बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन। वैसे वायुसेना के लिए भी आज एक ऐतिहासिक दिन है। वायुसेना के बेड़े में राफेल को शामिल कराने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोर्डोक्स के मेरीनेक स्थित दसॉ एविएशन प्लांट पहुंचे। वे यहां पेरिस में मंगलवार की दोपहर फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक के बाद पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के पहले राफेल विमान की शस्त्र पूजा ओम लिखकर की। इसके बाद उन्होंने राफेल विमान में करीब 25 मिनट की उड़ान पूरी की।

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये उड़ान बेहद रोमांचक और बहुत आरामदायक रही। ये पल बेमिसाल और अनोखा था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं किसी सुपर सोनिग स्पीड एयरक्राफ्ट में उडूंगा।

ये भी पढ़ें-  87वें इंडियन एयरफोर्स डे: आसमान में दिखी वायुसेना की ताकत, दुनिया हैरान

इससे पहले राफेल की हैंडओवर सेरेमनी में राजनाथ सिंह ने कहा कि आज दशहरा है और आज 87वां वायुसेना दिवस भी है। आज का दिन कई मायनों में अहम है। भारत-फ्रांस के राजनीतिक रिश्ते मजबूत हो रहे हैं। 36 राफेल एयरक्राफ्ट को लेकर 2016 में करार किया गया था। मुझे खुशी है कि राफेल की डिलिवरी समय से हो रही है। मैं थोड़ी देर में राफेल विमान से उड़ान भरूंगा। उन्होंने कहा कि राफेल एक फ्रेंच शब्द है। जिसका मतलब है ‘आंधी’। मुझे उम्मीद है कि ये अपने नाम के हिसाब से हमारी वायुसेना को मजबूत करेगा।

बता दें कि इस मौके पर पारंपरिक ‘शस्त्र पूजा’ के लिए एयरबेस पर प्रबंध किया गया था। शस्त्र पूजा दशहरा का हिस्सा है। शस्त्र पूजा के बाद राजनाथ सिंह इस विमान के दो सीट वाले प्रशिक्षु संस्करण में उड़ान भरी।

गौरतलब है कि राजनाथ सिंह मंगलवार को 36 राफेल जेट विमानों में पहला विमान मंगलवार को प्राप्त कर लिया, लेकिन चार विमानों की पहली खेप के लिए अगले साल मई तक का इंतजार करना पड़ेगा। वहीं सभी 36 राफेल जेट विमान सितंबर, 2022 तक भारत पहुंचने की संभावना है। उसके लिए भारतीय वायुसेना जरूरी बुनियादी ढांचा तैयारी करने और पायलटों को प्रशिक्षण देने समेत जरूरी तैयारियां कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here