एक ही घर की चार महिलाओं से दरिंदगी, मचा हड़कंप

देश में रेप की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राजस्थान के दौसा जिले में एक ही घर की चार महिलाओं से रेप (Rape) किया गया।

0
1071
Rajasthan
देश में रेप की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राजस्थान के दौसा जिले में एक ही घर की चार महिलाओं से रेप किया गया।

Rajasthan: देश में रेप की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राजस्थान (Rajasthan) के दौसा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही घर की चार महिलाओं से रेप (Rape) किया गया। मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो प्रशासन में हड़कंप मच गया।

हैवानियत की हदे पार… 15 साल की नाबालिग के साथ किया रेप

जानकारी के मुताबिक, दौसा जिले के केबंद थाना क्षेत्र में संचालित ढ़ाबा मालिक विष्णु गुर्जर ने रेप किया। आरोपी एक महिला के साथ 1 वर्ष से घिनौने कृत्य को अंजाम दे रहा था। जब महिला को जानकारी हुई कि आरोपी उसकी दो छोटी बहनों पर भी गलत नजर डाल रहा है। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ़ थाने (Police) में एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस के (Police) सूत्रों के मुताबिक, 22 जनवरी को महिला ने और उसकी छोटी बहन ने आरोपी के खिलाफ़ केस दर्ज कराया। इसके बाद 23 जनवरी को महिला की तीसरी छोटी बहन ने आरोपी के खिलाफ़ रेप का मुकदमा (Case) दर्ज कराया। वहीं 25 जनवरी सोमवार को महिला की बेटी ने भी आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ़ केस दर्ज कराया है।

कैलाश अस्पताल में बम की खबर अफवाह, अज्ञात नंबर से आया था फोन

बता दें कि आरोपी विष्णु गुर्जर ने पहले महिलाओं के घर जाकर अपनी जान-पहचान बढ़ाई और फिर इसके बाद घर की सभी महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाता चला गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ चार केस (Case) दर्ज किए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

राज्यों से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें State News in Hindi


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here