गुवाहाटी में BJP पर बरसे राहुल गांधी, RSS को लेकर कही ये बात

कांग्रेस 28 दिसंबर को अपना 135वां स्थापना दिवस बना रही है। इस मौके पर कांग्रेस ने देशभर में 'संविधान बचाओ-भारत बचाओ' मार्च निकाला। स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

0
1063
Congress Raj Bhavan Gherao Protest
आज राज भवनों का घेराव करेगी कांग्रेस....सड़क पर उतरेंगे राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस 28 दिसंबर को अपना 135वां स्थापना दिवस बना रही है। इस मौके पर कांग्रेस ने देशभर में ‘संविधान बचाओ-भारत बचाओ’ मार्च निकाला। स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

इस जनसभा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी हमारी संस्कृति और इतिहास पर हमला कर रही है। बीजेपी युवाओं को मारना चाहती है। इस तरह से नफरत और गुस्से की आग में असम आगे नहीं बढ़ सकता है।

बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोजगारी से हालत खराब है, लेकिन पीएम मोदी का काम देश में नफरत फैलाने का और देश को बांटने का है। उन्होंने कहा कि असम को RSS की चड्डी वाले नहीं चलाएंगे। असम को असम की जनता चलाएगी। खुशी और दुख में मैं आपके साथ खड़ा हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here