Parineeti Raghav Wedding: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की जल्द शादी होने वाली हैं। अब बस कुछ ही दिनों के इंतज़ार के बाद वो राघव की दुल्हनियाँ बन जाएंगी ओर राघव चड्ढा के नाम का मंगलसूत्र और सिंदूर लगाने लगेंगी। परिणीति की शादी के फंक्शन्स अब शुरू हो गए है और शादी की तारिक भी नजदीक है। परिणीति की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन दिल्ली में किया गया है जिसकी पहली झलक उनके फैंस के सामने आई है। परिणीति ने अब राघव जो की उनके होने वाले पति है उनके नाम की मेहंदी अपने हाथों में लगा ली है।
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा अपनी शादी को लेकर काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इसी महीने शादी के अटूट बंधन में बंधने वाले हैं। अब लोग सिर्फ परिनीति के ही नहीं बल्कि राघव चड्ढा के भी फैंस बन गए है। सोशल मीडिया पर दोनों की तसवीरें लोग अक्सर काफी पसंद करते हैं और साथ ही राघव को “दी आइडील हज़्बन्ड” ( The Ideal husband)भी बुलाते है। फैंस को परिणीति के मिसेज राघव चड्ढा बनने का बेसब्री से इंतजार है, जिसकी शुरुवात दिल्ली में हो चुकी है। इनके वेडिंग सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आई हैं, जिसने उनके फैंस को बेहद खुश कर दिया है।
पेस्टल कलर में जंचे राघव और परिणीति ( Raghav Parineeti )
उनके फैन क्लब ने जो फोटो शेयर की है उसमे राघव और परिणीति दोनों ही पेस्टल पिंक कलर के आउटफिट में देखे जा सकते हैं। परिणीति हाथ जोड़े देखा जा रहा है और उनके हाथों में राघव के नाम की मेहंदी भी दिखाई दे रही है। बगल में राघव चड्ढा बैठे दिखाई दे रहे हैं। अपने पूरे परिवार की मौजूदगी में इन्होंने वाहेगुरू जी का आशीर्वाद लिया।
जानते हैं शादी की अन्य रस्मों के बारे में –
दिल्ली में उनके सभी फंक्शन पूरे होने के बाद वह दोनों उदयपुर जाएंगे और बताया ये जा रहा है की यही पर उनकी शादी भी होगी। 23 को परिणीति की चूड़ा सेरेमनी राखी गई है और 24 को यानी अगले ही दिन राघव की सेहराबंदी सेरेमनी भी वही होगी। उसी दिन दोपहर में राघव अपनी दुल्हनिया को लेने बारात लेकर जाएंगे। इनकी शादी में फैमिली के अलावा क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे। यह दोनों उदयपुर में शादी करने के बाद चंडीगढ़ में अपने वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी देंगे। उनकी शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों के शामिल होने की चर्चा हो रही है और साथ ये भी मन जा रहा है की कई राजनेता भी शामिल होंगे।