Sports Desk: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी किंग्स XI पंजाब अपना नाम बदलने (ipl auction 2021 team list) की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2021 सीजन में टीम पंजाब किंग्स के नाम से उतरेगी। पंजाब से पहले दिल्ली फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने भी अपना नाम बदला था। अब टीम दिल्ली कैपिटल्स के नाम से खेलती है। PTI के मुताबिक टीम का नाम बदलकर पंजाब किंग्स रखने का फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया है। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि ये फैसला एकाएक ले लिया गया हो। पंजाब की ये फ्रेंचाइजी (ipl auction 2021 team list) लंबे वक्त से अपना नाम बदलने की फिराक में थी। IPL2021 के अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद हैं। उससे पहले 18 फरवरी को चेन्नई में एक मिनी ऑक्शन होगा।

ये भी पढ़े: IPL Auction 2021: कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली? जानें सबकुछ 

KXIP की बात करें तो KL राहुल की अगुवाई वाली इस टीम ने बीते सीजन बेहतरीन कमबैक किया था। मिड सीजन में टेबल के लास्ट पर रही टीम ने लगातार जीत दर्ज कर टॉप की टीमों की नींद हराम कर दी थी। हालांकि इसके बावजूद टीम प्ले-ऑफ तक (ipl auction 2021 team list) नहीं जा पाई और टेबल में छठे नंबर पर रही। मोहित बर्मन, नेस वाडिया, प्रिटी जिंटा और करण पॉल की मिल्कियत वाली यह फ्रेंचाइजी अभी तक एक बार भी IPL खिताब नहीं जीत पाई है। टीम का अब तक का बेस्ट प्रदर्शन 2014 में आया था। टीम इस सीजन फाइनल तक पहुंची थी। इसके अलावा टीम ने साल 2008 में सिर्फ एक बार प्ले-ऑफ खेला था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kings XI Punjab (@kxipofficial)

सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेगा पंजाब

इस बार के ऑक्शन में पंजाब सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेगा। टीम ने नौ प्लेयर्स रिलीज किए थे जिसके चलते उनके पास सबसे ज्यादा पैसा होगा। ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम और मुजीब उर रहमान जैसे प्लेयर्स को रिलीज करने के बाद पंजाब ऑक्शन में 53.20 करोड़ रुपयों के साथ उतरेगा। रीटेन किए गए प्लेयर्स: KL राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकलस पूरन, मंदीप सिंह, सरफराज़ खान, दीपक हूडा, प्रभसिमरन सिंह, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नालकंडे, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, ईशान पोरेल।

ये भी पढ़े: South Africa के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, ये बताया बड़ा कारण

रिलीज किए गए प्लेयर्स

ग्लेन मैक्सवेल, करुण नायर, हर्दस वियोन, जगदीशा सुचित, मुजीब उर रहमान, शेल्डन कॉट्रेल, जिमी नीशम, कृष्णप्पा गौतम, तजिंदर सिंह।

खेल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें Sports News in Hindi  


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here