3 दिन के लखनऊ दौरे पर प्रियंका गांधी, ‘लोकतंत्र के पक्ष में खड़े होने आए हैं’

3 दिन के यूपी दौरे पर है। 2022 के चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए तैयारी जारी है। प्रियंका का आज दूसरा दिन है।

0
591
Priyanka Gandhi
लखनऊ में प्रियंका गांधी का आज दूसरा दिन है। प्रियंका 3 दिन के यूपी दौरे पर है। संगठन को मजबूत करने के लिए तैयारी जारी है।

Uttar Pradesh: लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का आज दूसरा दिन है। प्रियंका 3 दिन के यूपी दौरे पर है। आज वे लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गईं हैं। 2022 के चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए तैयारी जारी है। लखनऊ में जगह-जगह प्रियंका के स्वागत को लेकर होर्डिंग, बैनर, पार्टी के झंडे लगाए गए हैं। 

प्रियंका आज लोकतंत्र के चीरहरण के खिलाफ गाँव सेमराघाट, ब्लॉक पसगवां, लखीमपुर में नेता क्रांति सिंह के आवास पर होगी, साथ ही चुनावी हिंसा में पीड़ित महिलाओं रितू सिंह और अनीता यादव से मुलाकात करेंगी। 

बता दें कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस जुटी हुई है। कांग्रेस की तैयारियों को और ताकत देने के लिए प्रियंका गांधी यूपी आई हैं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) करीब डेढ़ साल बाद लखनऊ का दौरा कर रहीं है।

‘लोकतंत्र के पक्ष में खड़े होने आए हैं’

सरकार पर इल्जाम लगाते हुए प्रियंका ने कहा कि आपकी पुलिस उम्मीदवारों का अपहरण कर रही थी। नामांकन पत्र फाड़े जा रहे थे। महिला उम्मीदवारों के साथ मारपीट की गई थी। तमाम जिलों में प्रशासन सदस्यों को धमकी दे रहा था। क्या हो रहा है, इस देश में, हम यहां लोकतंत्र के पक्ष में खड़े होने आए हैं।

प्रियंका को धरना देने से रोका गया

16 जुलाई से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपने धरने की शुरुआत की, इस दौरान प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ गांधी प्रतिमा के सामने मौन धारण कर प्रियंका ने धरना दिया, लेकिन जिला प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने प्रियंका से अपील की कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच उनका धरना करना सही नहीं है। इस पर प्रियंका ने कहा कि पंचायत चुनाव के वक्त भी कोरोना खत्म नहीं हुआ था। 

पाकिस्तान जिंदावाद के नारे पर सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here