नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई जामिया हिंसा के विरोध में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों और संविधान के साथ गलत किया है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि देश गुंडों की जागीपर नहीं है। उन्होंने कहा कि जामिया के छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान महिला छात्रों पर कथित तौर पर हिंसा की गई। छात्राओं का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उनर आंसू गैस के गोले छोड़े और उनपर हमला किया।
Delhi: Priyanka Gandhi Vadra, KC Venugopal, AK Antony, PL Punia, Ahmed Patel, & other Congress leaders sit on a symbolic protest near India Gate over police action during students’ protests in Jamia Millia Islamia (Delhi) & Aligarh Muslim University. pic.twitter.com/0E1ske0pGf
— ANI (@ANI) December 16, 2019
बता दें कि जामिया हिंसा के विरोध में ही प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर धरने पर बैठीं हैं। यहां प्रियंका के साथ केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, पीएल पूनिया, अहमद पटेल और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता भी धरने पर बैठे। प्रियंका गांधी ने तल्ख लहजे में कहा कि ये देश गुड़ों की जागीर नहीं है।