प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस ने अपनी बेटी का किया नामकरण, जाने क्या है नाम और मतलब ?

0
542
Priyanka Chopra, Nick Jonas
Priyanka Chopra, Nick Jonas

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेट के माध्यम से एक बच्ची का स्वागत किया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त बयान के साथ अपने पहले बच्चे के जन्म के बारे में बताया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कपल ने अपने बच्चे का नाम ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ रखा है। और ये नाम निक जोनस ने अपने पंसद से रखने का फैसला किया है।

अपनी लड़की के नाम के तौर पर कपल ने मालती मैरी चोपड़ा जोनस चुना है। जबकि ‘मालती’ शब्द संस्कृत से लिया गया है और इसका अर्थ है एक छोटा सुगंधित फूल या चांदनी। मैरी लैटिन शब्द ‘मैरिस’ से लिया गया है जिसका अर्थ है तारा और समुद्र। मैरी जीसस क्राइस्ट की मां मैरी का फ्रेंच संस्करण भी है।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने एक संयुक्त बयान में बीती रात सोशल मीडिया पर अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की। साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा, “हमें यह बताते  हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं। इस विशेष समय के बीच जब हम अपने परिवार पर ध्यान दें रहें है। धन्यवाद।”

सरोगेट क्या है ?

सरोगेसी को आम भाषा में किराए की कोख भी कहा जाता है, यानी बच्चा पैदा करने के लिए जब कोई कपल किसी दूसरी महिला की कोख किराए पर लेता है, तो इस प्रक्रिया को सरोगेसी कहा जाता है,यानी सरोगेसी में कोई महिला अपने या फिर डोनर के एग्स के जरिए किसी दूसरे कपल के लिए प्रेग्नेंट होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here