प्रियंका चोपड़ा ने इस अंदाज में किया जेठानी को बर्थडे विश, शेयर की तस्वीर

0
1011
प्रियंका चोपड़ा संग सोफी टर्नर

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की उनकी जेठानी सोफी टर्नर के साथ अच्छी दोस्ती है। अपने आप को जे सिस्टर्स बोलने वाली प्रियंका और सोफी को अक्सर एक साथ देखा गया है। सोफी टर्नर के जन्मदिन पर प्रियंका गांधी ने कुछ इस अंदाज में विश किया है। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कि है।

 

View this post on Instagram

 

Happy Birthday to the love of my life. Life is better with you. ❤️

A post shared by J O E J O N A S (@joejonas) on

प्रियंका चोपड़ा ने एक मैसेज के साथ अपनी और सोपी की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हैप्पी बर्थडे सोफ, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं आशा है कि आज का दिन तुम्हारे लिए स्पेशल होगा। आपको बता दें कि प्रियंका ने उस समय की फोटो पोस्ट की है, जब वे सोफी से साल 2017 के मेट गाला में मिली थीं।

उस समय प्रियंका के ट्रेंच कोट ड्रेस का खूब चर्चा हुआ था। ये पहली बार था जब उन्होंने निक जोनस के साथ किसी इवेंट में पहुंची थीं। उस दौरान प्रिंयका और निक की नई दोस्ती हुई थी। प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस ने भी अपनी भाभी सोफ टर्नर को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा निक के बड़े भाई जो जोनस ने भी अपनी पत्नी के लिए बर्थडे पोस्ट लिखा है. सोफी की खूबसूरत फोटो पोस्ट करते हुए जो ने लिखा, ‘मेरी जिंदगी के प्यार को जन्मदिन मुबारक जिंदगी तुम्हारी साथ बेहतर लगती है।

आपको बता दें कि वैलेंटाइन्स डे के समय सोफी के प्रेग्नेंट होने की खबर दुनियाभर में फैल गई थी। माना जा रहा था कि वे चार महीने से प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, जो, सोफी या जोनस परिवार के किसी भी सदस्य इस खबर की पुष्टि नहीं की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here