महाराष्ट्र ।। विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनितिक पार्टियों का प्रचार अभियान तेज होने लगा है। हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इसी क्रम में महाराष्ट्र में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो कांग्रेस की ओर से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जनसभाएं करेंगे। वहीं, हरियाणा में भाजपा ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ेें: ड्राइवर को चलती बस में हार्ट अटैक, तालाब में गिरी बस, दो की मौत, 14 घायल
पीएम मोदी आज दोपहर 12 बजे उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव में रैली से अपने अभियान की शुरूआत करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे विदर्भ के भंडारा जिले के सकोली में उनकी दूसरी जनसभा होगी। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री राज्य में कुल नौ रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आने वाले दिनों में हरियाणा में भी रैलियां करेंगे।
ये भी पढ़ें: अब बहाल होंगी जम्मू-कश्मीर में पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं, पर इंटरनेट पर रोक जारी
वही आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र के लातूर में आज पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद गांधी पहली बार चुनाव प्रचार के लिए लोगों के बीच होंगे। पिछले दिनों राहुल गांधी ‘व्यक्तिगत यात्रा’ पर कुछ दिनों के लिए विदेश गए थे।
राहुल गांधी दोपहर 1.30 बजे लातूर जिले की औसा विधानसभा में प्रत्याशी बसवराज माधवराव पाटिल के लिए सभा करेंगे। इसके बाद शाम 4.30 बजे मुंबई सब अर्बन की चांदीवाली विधानसभा में प्रत्याशी नसीम खान के लिए सभा करेंगे। शाम 6 बजे मुंबई की धारावी विधानसभा सीट में वर्षा गायकवाड़ के लिए रैली में उतरेंगे।