सदन में कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप, रविशंकर ने पूछा ये सवाल

संसद के शीतकालीन सत्र के छठवें दिन सोमवार को सदन में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस ने महाराष्ट्र की राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी को जमकर घेरा और खूब हंगामा किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित भी हुई। कांग्रेस की ओर से बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या के आरोप लगाए गए।

0
1077

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के छठवें दिन सोमवार को सदन में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस ने महाराष्ट्र की राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी को जमकर घेरा और खूब हंगामा किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित भी हुई। कांग्रेस की ओर से बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या के आरोप लगाए गए।

सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र का वध किया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूछा कि ‘उन्होंने लोकतंत्र का वध कैसे किया है। महाराष्ट्र में बीजपी-सेना को बहुमत मिला। 30 साल के संबंध को तोड़कर लालच में वो कांग्रेस के साथ चली गई और लोकतंत्र की हत्या हम कैसे कर रहे हैं।’

ये भी पढ़ेंमहाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट पर ‘सुप्रीम’ फैसला कल, रोहतगी ने की ये अपील

गौरतलब है कि आज लोकसभा में तीन अहम बिल पेश होने हैं। सदन में ई- सिगरेट बैन बिल 2019 पर विचार भी होगा। इसके साथ ही राज्यसभा में ट्रांसजेंडर पर्सन्स बिल पर चर्चा जारी रहेगी, लेकिन कांग्रेस की ओर से महाराष्ट्र के मुद्दे पर जमकर हंगामा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here