इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बुजर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती हुई दिखाई दे रही हैं। ये अपना नाम भगवान देवी बता रही है। इस विडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में बुजुर्ग महिला महात्मा गांधी के बारे में अंग्रेजी में बोल रही है। उनके इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने शेयर किया है।
How many marks out of 10 for the old lady for this spoken English Test? pic.twitter.com/QmPSEd4o0L
— Arun Bothra (@arunbothra) March 1, 2020
इस वीडियो में बुजुर्ग महिला कहती हैं कि महात्मा गांधी विश्व के एक महान आदमी थे और राष्ट्रपिता थे। वह हिन्दू और मुसलमान दोनों से प्यार करते थे, इसके अलावा वह एक साधारण जीवन बिताते थे। उनकी समाधी राजघाट पर है। आपको बता दें कि इस वीडियो को अबतक 308 लाख बार देखा जा चुका है वहीं, 16.7 से ज्यादा बार लाइक भी मिला है।
अरुण बोथरा ने शेयर किया वीडियो
आपको बता दें कि बुजुर्ग महिला के इस वीडियो को शेयर करते हुए अनिल बोथरा ने दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि महिला के अंग्रेजी टेस्ट के लिए आप 10 में से कितने अंक देंगे। वहीं, दूसरे ट्वीट को उन्होंने शशि थरूर को टैग करते हुए लिखा कि यह जानना दिलचस्प होगा कि आप इस महिला को उसकी अंग्रेजी के लिए कितने अंक देंगे। फर्राटेदार
शशि थरूर से किया जा रहा कंपेयर
इस महिला की अंग्रेजी सुनने के बाद कुछ लोगों का मानना है कि अब शशि थरूर और महिला के बीच कांटे का मुकाबला होगा। आपको बता दें कि शशि थरूर को उनकी अंग्रेजी के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं कई बार ट्वीटर पर लिखी हुई उनकी बातों को समझने के लिए लोगों को शब्दकोश का सहारा भी लेना पड़ता है।
बुजुर्ग की अंग्रेजी की हो रही तारीफ
महिला का वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों का मानना है कि ग्रामीण दिखने वाली महिला को काफी ज्ञान है और उसकी अंग्रेजी भी अच्छी है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग महिला की अंग्रेजी की तारीफ भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।