बुर्किना फासो में हुआ बड़ा आतंकी हमला, 35 लोगों की मौत, 48 घंटे का राष्ट्रीय शोक घोषित

अफ्रीका के देश बुर्किना फासो में एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। इस हमले में 35 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मुठभेड़ में 80 आतंकवादी मारे गए हैं। बुर्किना फासो के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने ट्विटर पर इस घातक हमले की जानकारी दी।

0
1008

नई दिल्ली: अफ्रीका के देश बुर्किना फासो में एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। इस हमले में 35 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मुठभेड़ में 80 आतंकवादी मारे गए हैं। बुर्किना फासो के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने ट्विटर पर इस घातक हमले की जानकारी दी।

राष्ट्रपति रोच मार्क ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आतंकी हमले में 35 नागरिकों की मौत हुई है। इन मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। इनमें 31 महिलाएं हैं। बुर्किना फासो के संचार मंत्री रेमिस डैनजिनोऊ ने इसकी जानकारी दी।’ बता दें कि राष्ट्रपति मार्क ने इस हमले के बाद 48 घंटे यानि कि दो दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

बुर्किना फासो की सेना द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ये आतंकी हमला अरबिंदा शहर में सुबह-सुबह हुआ। इस हमले सेना के 7 जवान शहीद हो गए। वहीं, मरने वाले लोगों में सबसे ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। वहीं, हमले के बाद हुई मुठभेड़ में 80 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here