निर्भया के दोषी विनय ने खुद को किया घायल, क्या फिर टल जाएगी फांसी ?

0
1099

नई दिल्ली: निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस के चारों दोषियों की फांसी की सजा की तारीख तय कर दी गई है। दोषियों का जो नया डेथ वारंट जारी किया गया है उसके अनुसार दोषियों को 3 मार्च को सुब 6 बजे फांसी दी जाएगी, लेकिन इससे पहले ही दोषी विनय ने खुद को घायल कर लिया है।

बता दें कि जेल में बंद दोषी विनय शर्मा ने दीवार से टकराकर अपना सिर फोड़ लिया है। वहीं, इस मामले में वकील एपी सिंह का कहना है कि नया डेथ वारंट जारी होने के बाद से विनय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उसने अपनी मां को भी नहीं पहचाना। हालांकि, जेल के अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है।

सूत्रों की मानें तो अगर फांसी की सजा सुनाए गए कैदी को चोट पहुंचती है तो कुछ समय के लिए फांसी की सजा को टाला जा सकता है। वहीं, जेल अधिकारियों का कहना है कि अगर दोषी घायल हो जाता है, या उसका वजन कम हो जाता है तो सामान्य हो जाने तक उसकी फांसी की सजा को टाला जा सकता है।

बता दें कि 2012 में राजधानी दिल्ली में हुए इस बहुचर्चित रेप कांड में विनय शर्मा, पवन गुप्ता, मुकेश सिंह और अक्षय कुमार दोषी करार दिए गए हैं। चारों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी किया गया है। नए डेथ वारंट के अनुसार चारों को 3 मार्च को फांसी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here