इंडियन आइडल के फिनाले से पहले धमाल मचा रहा है नेहा-आदित्य का ये Video

0
1013
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण

मुंबई। इंडियन आइडल के फिनाले से पहल शो के मेकर्स ने कई प्रोमो रिलीज कर दिए हैं जो सोशल मीडिया पर काफी तहलका मजा रहा है। शो को लेकर मेकर्स ने एक और प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमों में नेहा कक्कड़ और होस्ट आदित्य नारायण की जिन्होंने अपनी केमेस्ट्री से जनता का दिल जीत लिया। इन दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Image result for आदित्य नेहा

इस वीडियो में दोनों एक साथ परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। वो इंडियन ऑइडल के ग्रैंड फिनाले में बद्री की दुल्हनिया पर डांस करेंगे। इस वीडियो में नेहा की पहली ग्रैंड एंट्री होती है फिर बाद में आदित्य नारायण भी उनके साथ डांस करते दिखाई देते हैं। इसमें दोनों की केमेस्ट्री काफी जच रही है। दोनों को डांस करता देख सेट पर मौजूद दूसरे लोग भी झूमते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि पहले इस बात की अटकले लगाई जा रही थी कि नेहा और आदित्य एक दूसरे से शादी करने वाले हैं। लेकिन, बाद में दोनों एक्टर ने खुद आकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया थाष उन्होंने बताया कि शादी का नाटक सिर्फ टीआरपी के लिए किया जा रहा था। Image result for आदित्य नेहा

आपको बता दें कि आदित्य नारायण ने नेहा के साथ प्यार का नाटक जरूर किया था लेकिन अशल जिंदगी में वो बहुत जल्द अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद नेहा कक्कड़ ने की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here