आंतकियो के निशाने पर देश की बड़ी हस्तियां, हिट-लिस्ट में PM मोदी और विराट कोहली समेत कई बड़े नाम

मंगलवार को एक बार फिर ऑल इंडिया लश्कर-ए-तैयबा नाम के आंतकी संगठन ने एक हिटलिस्ट जारी कर देश बड़े आंतकी हमले की धमकी दी है।

0
1150

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से ही देश में लगातार आंतकी हमले की धमकियां सामने आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों में भारतीय सेना ने भी कई आतंकी साजिशों को नाकाम किया और मुठभेड़ में कई आंतकियो को ढेर किया। लेकिन यह सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा।

मंगलवार को एक बार फिर ऑल इंडिया लश्कर-ए-तैयबा नाम के आंतकी संगठन ने एक हिटलिस्ट जारी कर देश बड़े आंतकी हमले की धमकी दी है। रक्षा सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान खुद को अन्तर्राष्ट्रीय दवाब से बचाने के लिए इस नापाक कारनामे को अंजाम देने की फिराक में है।

ये भी पढ़े: समोसे छानने की जिद पड़ी महंगी, लोगों ने कर दी हत्या.

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लगभग 3 महीने का वक्त होने वाला है। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में लोगों का जन-जीवन भी अब काफी सामान्य हो चुका है। लेकिन पाकिस्तान को जम्मू और कश्मीर का यह शांतिपूर्ण मौहाल बर्दाशत नहीं हो रहा है।

भारतीय रक्षा सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी हुक्मरानों ने भारत में अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए आंतकवादी संगठन ऑल इंडिया लश्कर-ए-तैयबा बनाया है। जो जम्मू-कश्मीर पर भारत की सफलता और पिछले कुछ दिनों में भारतीय सेना द्वारा मारे गए अपने आंतकी साथियों का बदला लेने के लिए भारत में बड़े आंतकी हमले के फिराक में है।

ये भी पढ़े: मालकिन ने कुत्ते को जिंदा जलाया, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

ऑल इंडिया लश्कर-ए-तैयबा ने मंगलवार को एनआईए (National Investigation Agency) के ऑफिस में एक हिट लिस्ट भेजी। जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, बीजेपी कार्यकारणी अध्यक्ष जेपी नड्डा, लालकृष्ण आडवाणी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली निशाने पर हैं। इस मामले पर एनआईए के आलवा देश की तमाम रक्षा एंजेसिया सर्तक हो गयी हैं। लेकिन फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here