JNU हिंसा: नकाबपोश लड़की की हुई पहचान, तलाश में जुटी पुलिस

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा मामले में नकाबपोश लोगों की पहचान हो गई है। इसके साथ ही पुलिस ने उस लड़की की भी पहचान कर ली है, जो हाथ में डंडा लिए नकाब बांधे चैक शर्ट में नजर आ रही थी। अब दिल्ली पुलिस इस लड़की की तलाश कर रही है।

0
1344

नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा मामले में नकाबपोश लोगों की पहचान हो गई है। इसके साथ ही पुलिस ने उस लड़की की भी पहचान कर ली है, जो हाथ में डंडा लिए नकाब बांधे चैक शर्ट में नजर आ रही थी। अब दिल्ली पुलिस इस लड़की की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक नकाबपोश लड़की की पहचान कोमल शर्मा के रूप में हुई है। कोमल दिल्ली यूनिवर्सिटी में सेकेंड ईयर की छात्रा है। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की कार्यकर्ता भी है। एक स्टिंग ऑपरेशन में कोमल की पहचान की गई है। कोमल शर्मा के सीनियर और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इसकी पुष्टि की है।

लड़की की तलाश में जुटी पुलिस

रिपोर्ट के मुताबिक कोमल शर्मा सोशल मीडिया पर सारा वशिष्ठ के नाम से एक्टिव है। इससे पहले हिंसा करने वालों ने खुद जेएनयू कैंपस में तोड़फोड़ करने और हिंसा करने की बात कबूल कर चुके हैं। अब दिल्ली पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कोमल शर्मा की तलाश में जुट चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here