उनका अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर 1 बजे बेंगलुरू के हेब्बल श्मशान घाट में किया जाएगा। किर्लोस्कर बिजनेस फैमिली की चौथी पीढ़ी हैष किर्लोस्कर को टोयोटा के कारोबार को भारत में लाने का श्रेय दिया जाता है। कंपनी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।
We are extremely saddened to inform the untimely demise of Mr. Vikram S. Kirloskar, Vice Chairman, Toyota Kirloskar Motor on 29th November 2022. At this time of grief, we request everyone to pray that his soul rests in peace. [1/2]
— Toyota India (@Toyota_India) November 29, 2022
टोयोटा इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। बयान में कहा गया है, “29 नवंबर 2022 को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन श्री विक्रम एस किर्लोस्कर के असामयिक निधन की सूचना देते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है। दुख की इस घड़ी में, हम सभी से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। हम उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। 30 नवंबर 2022 को दोपहर 1 बजे हेब्बल श्मशान घाट, बेंगलुरु में अंतिम सम्मान दिया जा सकता है।”
विक्रम किर्लोस्कर (Vikram Kirloskar) के परिवार में उनकी पत्नी का नाम गीतांजलि और बेटी मानसी है। विक्रम किर्लोस्कर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करते थे। उन्होंने वर्षो तक CII, SIAM और ARAI में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। विक्रम किर्लोस्कर किर्लोस्कर समूह की चौथी पीढ़ी के प्रमुख थे।