Jharkhand Assembly Election 2019: पहले चरण में 13 सीटों पर होंगे मतदान, नामांकन शुरू

झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 81 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक कुल 5 चरणों में चुनाव होंगे। वहीं, 23 दिसंबर को चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

0
1312

नई दिल्ली: झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 81 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक कुल 5 चरणों में चुनाव होंगे। वहीं, 23 दिसंबर को चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि पहले चरण में कुल 13 सीटों पर चुनाव होंगे, जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है, जो 13 नवंबर तक चलेगी। 14 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इन 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होंगे और 23 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

झारखंड के पहले चरण में जिन 13 सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें चतरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, गुमला, बिशुनपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा सीटें शामिल है।

ये भी पढ़ें- चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सौंपी गई कमान

ये दिग्गज मैदान में

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी हैं। इन दिग्गजों में रामचंद्र चंद्रवंशी, सुखदेव भगत, केएन त्रिपाठी, भानु प्रताप शाही, राधाकृष्ण किशोर, शिवशंकर उरांव, चमरा लिंडा, गिरिनाथ सिंह, सत्येंद्र नाथ तिवारी शामिल हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के बाद बताया कि राज्य के 24 जिलों में से 19 नक्सल प्रभावित हैं। इनमें से 13 अति नक्सल प्रभावित हैं। चुनावों की शुरुआत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव से हो रही है, ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here