रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) राष्ट्रीय जनता दल(RJD) और कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ है। इसी के साथ झारखंड से सीएम रघुवर दास की विदाई हो चुकी है। अब गठबंधन से ही JMM नेता हेमंत सोरेन झारखंड की सत्ता संभालेंगे।
सूत्रों की मानें तो हेमंत 27 दिसंबर को झारखंड के 7वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। खबर है कि इस दौरान RJD से एक 1, कांग्रेस से 5 और JMM से 6 मंत्री शपथ लेंगे। कुल मिलाकर हेमंत के साथ 12 मंत्री शपथ लेंगे। वहीं, स्पीकर पद भी कांग्रेस के खाते में जा सकता है।
बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर हुए चुनावों में बीजेपी सत्ता बचाने में नाकामयाब रही। बीजेपी को कुल 25 सीटें ही मिल पाई। वहीं, बीजेपी की सहयोगी पार्टी AJSU दो सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। वहीं, गठबंधन ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की है।