झारखंड में अमित शाह बोले- सालों से कांग्रेस ने लगाए अड़ंगे पर अब बनकर रहेगा भव्य राम मंदिर

81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड राज्य में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को झारखंड के लातेहार में चुनावी रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

0
1004

नई दिल्ली: 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड राज्य में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को झारखंड के लातेहार में चुनावी रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

अमित शाह ने रैली में राम मंदिर पर बोलते हुए कहा कि सालों से ये मामला अटका हुआ था। हम चाहते थे कि संवैधानिक रूप से इस विवाद का हल हो, लेकिन कांग्रेस लगातार राह में रोड़े अटका रही थी, लेकिन अब फैसला हो गया है कि भगवान श्रीराम का आसमान छूता हुआ भव्य मंदिर उसी स्थान पर बनेगा, जहां श्रीराम भगवान का जन्म हुआ था।

ये भी पढ़ेंCWC की बैठक के बाद कांग्रेस बोली- महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर फैसला कल

वहीं, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर अमित शाह ने बोलते हुए कहा कि वोट के लालच में कांग्रेस ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 का समाधान नहीं निकाला। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत माता के मुकुट पर लगे इस कलंक को हटाकर इस समस्या का समाधान कर दिया।

अमित शाह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि झारखंड के विकास के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने 3 लाख 8 हजार 487 करोड़ रुपये दिए हैं, जबकि मनमोहन की सरकार ने झारखण्ड को केवल 55 हजार करोड़ रुपये दिए थे। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड के विकास के लिए मोदी सरकार वीर बिरसा मुंडा के सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात तत्पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here