जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला, जीसी मुर्मू होगें नये उपराज्यपाल

0
1332

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का शुक्रवार को तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह 1985 बैच के आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया गया है। बता दें की मुर्मू फिलहाल वित्त विभाग में व्यय सचिव के पद पर कार्यरत है और इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के प्रमुख सचिव भी रह चुके है,जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। वहीं लद्दाख में राधाकृष्ण माथुर को उपराज्यपाल बनाया गया है।

ये भी पढ़े: सस्पेंस खत्म :  हरियाणा में सरकार बनाने के लिए JJP और BJP ने मिलाया हाथ

धारा 370 हटने के बाद जीसी मुर्मू और माथुर केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पहले उपराज्यपाल होंगे। इसके अलावा पी.एस. श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया।वहीं जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला कर उन्हें गोवा का राज्यपाल बनाया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here