नई दिल्ली: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने हाल ही में भारतीय मून मिशन चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर को ढूंढ निकालने का दावा किया था। नासा ने चंद्रना की सतह पर क्षतिग्रस्त हुए विक्रम लैंडर के तीन टुकड़ों में मिले मलबे की तस्वीर भी जारी की थी, लेकिन अब भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो प्रमुख के. सिवन का बड़ा बयान सामने आया है।
के. सिवन ने कहा है कि नासा से पहले ही हमारे ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर को खोज निकाला था। हमने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी थी। आप वेबसाइट पर जाकर खुद देख सकते हैं।
Indian Space Research Organisation (ISRO) Chief K Sivan on NASA finding Vikram Lander: Our own orbiter had located Vikram Lander, we had already declared that on our website, you can go back and see. (3.12.19) pic.twitter.com/zzyQWCDUIm
— ANI (@ANI) December 4, 2019
जानकारी के लिए बता दें कि 2 दिन पहले नासा ने दावा किया था कि उनके ऑर्बिटर लूनर ने चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर को ढूंढ लिया है। नासा ने इसकी कुछ तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी की थी।
गौरतलब है कि चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर का चंद्रमा की सतह पर अपने लक्ष्य से केवल 2.1 किलोमीटर पहले ही संपर्क टूट गया था। इसके बाद इसरो ने इसे ढूंढने की और इससे संपर्क करने की कोशिश की, इसमें नासा की भी मदद मांगी गई थी।