के सिवन बोले- केंद्र सरकार ने चंद्रयान 3 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, थुथुकुडी में बनेगा नया स्पेस सेंटर

नए साल के मौके पर भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन के चीफ के सिवन ने बड़ी घोषणा की है। दरअसल, उन्होंने बताया कि साल 2020 में तमिलनाडु के थुथुकुडी में नया स्पेस सेंटर बनाया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही उन्होंने साल 2019 की उपलब्धियों के बारे में भी बताया।

0
965

नई दिल्ली: नए साल के मौके पर भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन के चीफ के सिवन ने बड़ी घोषणा की है। दरअसल, उन्होंने बताया कि साल 2020 में तमिलनाडु के थुथुकुडी में नया स्पेस सेंटर बनाया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही उन्होंने साल 2019 की उपलब्धियों के बारे में भी बताया।

के सिवन ने बताया कि चंद्रयान 2 की तरह ही चंद्रयान-3 भी होगा, जिसे केंद्र सरकार से अनुमति मिल गई है। चंद्रयान 3 में लैंडर-रोवर और प्रोपल्शन मॉडल होगा। इसमें ऑर्बिटर को नहीं भेजा जाएगा, क्योंकि इसे चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर से ही मदद मिलेगी। इस साल गगनयान के लिए चुने गए चार एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग रूस में होगी।

ये भी पढ़ेंनए आर्मी चीफ मुकुंद नवरणे बोले- देश की सुरक्षा पर आंच नहीं आने देंगे

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि चंद्रयान-2 के लैंडर की गति बहुत तेज थी, जिसकी वजह से वह सही दिशा तय नहीं कर पाया और इस वजह से वह अपने लक्ष्य से पहले ही क्रैश कर गया। वहीं, उन्होंने उन आरोपों को भी खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि चंद्रयान-2 की असफलता की वजह की अन्य सैटेलाइट्स की लॉन्चिंग में देरी हो रही है।

गगनयान प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि गगनयान प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत में मानवरहित मिशन इस को शुरू करने की योजना है। अगर ये मिशन इस साल पूरा होता है तो इस साल पूरा करेंगे, नहीं तो ये अगले साल पूरा होगा। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ये मिशन इतने आसान नहीं होते हैं कि आसानी से पूरे हो जाए। इसलिए गगनयान के प्रोजेक्ट काफी सावधानी के साथ कार्य किए जाए रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here