राफेल ने दिखाया कमाल, आंकड़ों में देखें सबकी ताकत

आज 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना का स्थापना है और आज के दिन भारतीय वायुसेना आसमान में अपनी ताकत दिखा चुकी है।

0
893
Indian Airforce Day 2020
आज 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना का स्थापना है और आज के दिन भारतीय वायुसेना आसमान में अपनी ताकत दिखा चुकी है।

New Delhi: भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को यानी आज 88वां स्थापना दिवस (Indian Airforce Day 2020) बना रही है। हिन्दुस्तान की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमारी वायुसेना दुनिया की सबसे ताकतवर वायुसेनाओं (Indian Airforce Day 2020) में एक है। इसने न सिर्फ युद्ध में दुशमनों को सबक सिखाने के लिए है, बल्कि शांतिकाल में भी दुनिया की मदद करने में हमेशा आगे रही।

आज 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना का स्थापना दिवस (Indian Airforce Day 2020) है और आज के दिन भारतीय वायुसेना आसमान में अपनी ताकत दिखा चुकी है। इधर, चीन के साथ भी सीमा पर तनाव जारी है, इस बीच अक्सर यह सवाल हर भारतीय के मन में आता है कि हमारी वायुसेना की ताकत चीन और पाकिस्तान के मुकाबले कितनी है। 

लो आ गया राफेल, देश के दुश्मनों का काल

दरअसल, भारत, चीन और पाकिस्तान की वायु सेनाओं (Rafale Fighters)  की क्षमता में काफी फर्क है। भारत के पास राफेल के होने से भारतीय वायुसेना की ताकत में बड़ा इजाफा हुआ है। हमारे पास अब ऐसे लड़ाकू विमान हो गए हैं, जो पाकिस्तान और चीन की सीमा में घुसकर दुश्मन को मार गिराने की ताकत रखते हैं। भारतीय वायुसेना (Rafale Fighters) की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर युद्ध में इसने अपने दम पर देश को जीत दिलाई है। 

इसके अलावा, भारत के पास 172 डेडिकेटेड अटैक वाले विमान हैं, वहीं चीन के पास 371 और पाकिस्तान के पास 90 हैं। ट्रांसपोर्टर के मामले में भारत (250), चीन ( 224) और पाकिस्तान (49) से भी आगे है। भारत के पास महज 23 (Rafale Fighters) लड़ाकू हेलीकॉप्टर हैं, वहीं चीन के पास 281 और पाकिस्तान के पास 56 है। हेलीकॉप्टर के मामले में भारत और चीन एक दूसरे के काफी करीब हैं। भारत के पास जहां 722 हेलीकॉप्टर हैं, वहीं चीन के पास 911 हैं। पाकिस्तान के पास मात्र 346 हेलीकॉप्टर ही हैं। 

इसके अलावा, स्पेशल मिशन वाले विमानों की संख्या भारत में 77 है तो चीन के पास 111 है। पाकिस्तान के पास स्पेशल विमान मात्र 29 ही हैं। तो वहीं प्रशिक्षण विमान (Rafale Fighters) के मामले में भारत (359) चीन (314) से भी आगे है। हां, इस मामले में पाकिस्तान सबसे आगे 513 पर है। बता दें कि ये सभी आंकड़ें ग्लोबल फायर पावर से लिए गए हैं। 


देश और दुनिया से जुड़ी Hindi News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. Youtube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter पर फॉलो करें और Android App डाउनलोड करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here