Video: झील में तैरती दिखी इंसानी चेहरे वाली मछली, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

ये दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी पड़ी है। जब भी कोई असामान्य सी चीज हमारे सामने आती है, तो वह लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन जाती है। कई बार हमें कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिस पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है चीन के एक गांव में।

0
2437

नई दिल्ली: ये दुनिया अजीबोगरीब चीजों से भरी पड़ी है। जब भी कोई असामान्य सी चीज हमारे सामने आती है, तो वह लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन जाती है। कई बार हमें कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिस पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है चीन के एक गांव में।

जी हां, चीन के एक गांव की झील में एक ऐसी मछली तैरती हुई दिखाई दी, जिसका चेहरा बिलकुल इंसानी चेहरे जैसा था। इस मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसने भी इस मछली को देखा, वो देखता ही रह गया।

इंसानी चेहरे वाली इस मछली का वीडियो The Unexplained नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। 14 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 6 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 18 हजार लाइक्स मिले हैं और पांच हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि ये मछली बेहद डरावनी है, तो वहीं कुछ का कहना है कि ये एडिटिड वीडियो है। वैसे, चाहे जो भी हो ये मछली वाकई डरावनी लगती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here