3 मार्च राशिफल: इस राशि के लिए बेहद शुभ है आज का दिन, भाग्य देगा साथ

0
930

मेष: आज आपके कार्यों में बाधा आ सकती है। धैर्य से काम करें। क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, नहीं तो बनते हुए कार्य भी बिगड़ सकते हैं।

वृषभ: आज आपकी यात्रा सुखद होगी। पुरस्कार मिल सकता है। दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

मिथुन: आज कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। खर्च बढ़ सकता है। अपने छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें। सुख-समृद्धि में भी बढ़ोतरी के योग हैं।

कर्क: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन यात्रा के लिए शुभ है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी से लाभ मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे।

सिंह:आज आपको रुका हुआ धम प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान में लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

कन्या: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। जोखिमपूर्ण कार्यों को करना पसंद करेंगे। महिला वर्ग से आपको सहयोग मिलेगा।

तुला: लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर बन रहे हैं। अपनों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: आपकी कोई मनोकामना आज पूरी हो सकती है। यात्रा मंगलमय रहेगी। अचानक लाभ मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु: आपको आज भाग्य का साथ मिल सकता है। विरोधी परास्त होंगे। कार्य सफल रहने की उम्मीद है। उन्नति के अवसर बन रहे हैं।

मकर: किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से आपको बचना होगा। व्यर्थ की यात्रा करने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

कुंभ: कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। सोच-समझकर यात्रा करें। कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग हैं।

मीन: आज भागीदारी का लाभ नहीं मिल पाएगा। आज आपके अपने आप से परायों जैसा व्यवहार कर सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here