19 मार्च राशिफल: चंद्रमा और शनि का हो रहा है योग, इस राशि के लिए रहेगा बेहद शुभ

0
925

मेष: इस राशि के जोतकों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। किस्मत साथ देगी। नौकरी में जूनियर से वाद-विवाद मुश्किल हो सकता है। आर्थिक पक्ष सामान्य होने वाला है।

वृषभ: आज धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। दान-पुण्य करने से मन को संतुष्टि मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार में पिता का साथ मिलेगा। परिवार में आनंददायक माहौल रहता है।

मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा संयमित रहकर कार्य करने का है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मेहनत से किए गए किसी भी कार्य का शुभ फल मिलेगा।

कर्क: आपकी राशि में चंद्रमा आज शनि के साथ मकर राशि में चल रहे हैं। नौकरी-व्यवसाय में रिश्तेदारों के साथ तालमेल बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपसे ईर्ष्या करने वाले लोग भी आपकी तारीफ करेंगे। रिश्तेदार पक्ष से सहयोग मिलेगा।

कन्या: आज आपको समझदारी से काम लेना होगा। किसी से विवाद हो सकता है। व्यवसाय में दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में अच्छी स्थिति रहेगी।

तुला: आज आपकी किस्मत का सितारा बुलंद है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। मातृ पक्ष से खुशी मिलेगी।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलजुला रहने वाला है। परिजन मदद करेंगे। रुपयों-पैसों के लेनदेन से लाभ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।

धनु: आज अधूरे-अटके काम पूरे होंगे। बीमार लोगों की सेहत सुधरेगी। प्रतिष्ठित लोगों से सम्मान मिलेगा। लाभ प्राप्ति के योग हैं। मन को शांत रखें।

मकर: आज नई योजनाओं पर काम करने का विचार अभी टाल दें। बनते कार्यों के बिगड़ने से परेशान हो सकते हैं। मन को शांत रखें।

कुंभ: आज वाणी में सौम्यता बनाए रखें। कारोबार में लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में निकटता बढेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन: आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी। कुछ लोगों से मिलकर आपको खुशी मिलेगी। आर्थिक लेन-देन और खरीदारी लाभप्रद रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here