यो यो हनी सिंह का नया गाना ‘लोका’ हुआ रिलीज, लाखों बार देखा गया Video

0
1456
बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह

मुंबई। रैपिंग सुपरस्टार और बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह का नया गाना मंगलवार को रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल ‘लोका’ है। गाने में एक बार फिर से हनी सिंह अपने उसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वी़डियो में हनी सिंह अपने उसी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि एक घंटे में इस गाने को सोशल मीडिया में लाखों व्यूज आ चुके हैं। इस गाने के लिरिक्स लिटिल गोलू और हनी सिंह ने मिलकर लिखे हैं। आपको बता दें कि ये गाना वैसा ही है जैसा हनी सिंह से उनके फैंस उम्मीद करते हैं। इस गाने के बोल थोड़े से कैची फ्रेज, थोड़ी चीप लाइन्स और रेपीटेटिव वर्ड्स के साथ कुछ कमाल की बीट्स को जोड़ा गया है ताकि एक बढ़िया पार्टी नंबर तैयार किया जा सके।

अपने इस वीडियो में हनी सिंह एक बार फिर से अपने बढ़े हुए वजन और लंबे बालों वाले लुक में दिखे हैं। आपको बता दें कि हनी सिंह पिछले कुछ समय से अपने गानों में इसी तरह नजर आते हैं। आपको बता दें कि हनी सिंह का ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करना शुरू हो गया है।

गाने में लोका शब्द का इस्तेमाल कई बार किया गया है. “I’m going Loca” ये लाइन गाने में इतनी बार आती है कि आप कुछ देर में ये सोचने लग जाते हैं कि शायद लोका किसी जगह का नाम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here