शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने गुवाहाटी के एक होटल में विधायकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ एकनाथ शिंदे के साथ 42 विधायक होटल में नजर आ रहे हैं। इसमें शिवसेना के 35 और 7 निर्दलीय विधायक शामिल हैं।
वीडियो में शिवसेना के बाग़ी विधायक ‘एकनाथ शिंदे, आप आगे बढ़ें, हम आपके साथ हैं’ जैसे नारे लगाते सुने जा सकते हैं।
#WATCH | Assam | 42 rebel MLAs from Maharashtra – 35 from Shiv Sena and 7 Independent MLAs – seen together at Radisson Blu Hotel in Guwahati.#MaharashtraPoliticalCrisis pic.twitter.com/6MPgq42a3V
— ANI (@ANI) June 23, 2022
दूसरी तरफ शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गुवाहाटी में मौजूद 21 विधायकों ने हमसे फोन पर संपर्क किया है। वे जिस दिन मुंबई आएंगे वे हमारे साथ होंगे।
साथ ही कहा कि विधायकों को गुवाहाटी में रहकर बात नहीं करनी चाहिए, वे वापस मुंबई आएं और मुख्यमंत्री से इस सब पर चर्चा करें। अगर विधायकों की इच्छा है तो शिवसेना, महाअघाड़ी सरकार से बाहर निकलने पर विचार करने के लिए तैयार है लेकिन इसके लिए विधायकों को यहां आना होगा और सीएम से चर्चा करनी होगी।
उद्धव ठाकरे बहुत जल्द वर्षा बंगले में वापस आएंगे। गुवाहाटी में 21 विधायकों ने हमसे संपर्क किया है और जब वे मुंबई लौटेंगे, तो वे हमारे साथ आएंगे: शिवसेना नेता संजय राउत
(फाइल तस्वीर)#MaharashtraPoliticalTurmoil pic.twitter.com/qWF1qAfXwk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022
ख़बरों के मुताबिक़ बुधवार रात चार विधायक गुवाहाटी पहुंचे थे जिसमें गुलाबराव पाटिल, योगेश कदम, चंद्रकांत पाटिल और मंजुला गावित शामिल हैं।
वहीं गुरुवार सुबह भी चार विधायक गुवाहाटी पहुंचकर शिंदे (Eknath Shinde) के समूह में शामिल हो गए हैं। इनमें दीपक केसरकर, आशीष जायसवाल, मंगेश कुडालकर और सदा सरवनकर शामिल हैं।
मुख्यमंत्री उद्धव बाळासाहेब ठाकरे यांचा जनतेशी संवाद – LIVE https://t.co/Yz88JWMfvz
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 22, 2022
इसके अलावा बुधवार रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने परिवार के अपना सरकारी आवास वर्षा छोड़कर मातोश्री चले गए। इससे पहले फ़ेसबुक लाइव कर उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए शिवसेना के विधायकों को उनके सामने आकर उनसे बात करनी होगी।
ये भी पढ़ें: शिंदे ने साझा किया ठाकरे के नाम का पत्र, लिखा- ये विधायकों की भावना