Gujarat Morbi Bridge Collapse LIVE Updates : गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से अब तक 141 लोगों की मौत, रेस्क्यू में 177 को बचाया

0
407
Gujarat Morbi Bridge Collapse LIVE Updates
Gujarat Morbi Bridge Collapse LIVE Updates

Gujarat Morbi Bridge Collapse LIVE Updates : गुजरात के मोरबी में रविवार रात को पुल टूटने (Bridge Collapsed) से अब तक 141 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं मृतकों में 25 बच्चे भी शामिल है। हादसे के बाद रेस्क्यू कर 177 के करीब लोगों को बचाया गया। यह दिल दहला देने वाला हादसा रविवार शाम 6.30 बजे तब हुआ, जब 765 फीट लंबे और महज 4.5 फीट चौड़ा केबल सस्पेंशन पुल टूट कर नदी में गिर गया। हादसे के समय पुल पर 400 के करीब लोग मौजूद थे।

143 साल पुराना पुल

जानकारी के मुताबिक यह पुल 143 साल पुराना है और पिछले 6 महीने से पुल बंद था। हाल ही में इस पुल की मरम्मत के बाद 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। हादसे पुल पर ज्यादा भीड़ होने के कारण हुआ। हादसे के बाद वहा मौजूद लोगों में भदगड़ मच गई, हर कोई अपनों को ढूंढने में लगा था।

इतनी मौतें पहली बार देखी- NDRF अफसर

इस हादसे के बाद जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 02822243300 जारी किया है। हादसे के बाद घायलों के इलाज के लिए मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है। रेस्क्यू करने पहुंचे NDRF अफसर ने कहा कि इतनी मौतें पहली बार देखी हैं। NDRF की पांच टीमों ने मौके पर पहुंचने के साथ पुल ढहने के बाद बचाव अभियान शुरू किया। सुबह भी आर्मी, NDRF और SDRF की टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मटमैले पानी में ढूंढना हुआ मुश्किल

NDRF टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए लगातार लोगों को बचाने के कार्य में जुटी है। वही NDRF टीम का कहना है की नदी के मटमैले पानी में हमें लोगों को ढूंढने में दिक्कत आ रही है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि पुल के नीचे भी शव फंसे हो सकते हैं। वही मच्छू नदी में पानी कम करने के लिए चेक डैम तोड़ा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here