सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाएगी सरकार

प्लास्टिक पर सीधा बैन लगाने से इसका प्रभाव देश की आर्थिक व्यवस्था पर ना पड़े इस आशंका से केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर सीधा बैन लगाने से इनकार कर दिया है।

0
1157
देश में सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान की शुरुआत...

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी की 150वीं जंयती के साथ ही देश में सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बापू के जंयती के अवसर पर बुधवार को पूरे देश से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का अपील की।

ये भी पढ़े: शास्त्री जयंती: पत्नी के लिए साड़ी खरीदने पर दुकानदार से क्यों भिड़ गए थे शास्त्रीजी, जानिए रोचक किस्से……

लेकिन खबर यह भी आ रही सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाएगी। दरअसल सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लागाने के लिए केन्द्र सरकार ने देश में प्लास्टिक से बनी कुछ वस्तुओं पर बैन लगाने का फैसला किया था, लेकिन प्लास्टिक पर सीधा बैन लगाने से इसका प्रभाव देश की आर्थिक व्यवस्था पर ना पड़े इस आशंका से केंद्र सरकार ने सिंग्ल यूज प्लास्टिक पर सीधा बैन लगाने से इनकार कर दिया है।

पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार पहले सरकार जनता को प्लास्टिक सें निर्मित चीज़ों के इस्तेमाल रोकने के लिए प्रोत्साहित करेगी और इससे होनें वाले नुकसान के बारे में जागरूक करेगी।

ये भी पढ़े: 2 मिनट में यहां पढ़िए, गांधीजी के जीवन-चक्र से जुड़ी अहम बातें…

इसके अलावा केन्द्र सरकार ने राज्यों को सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए एडवायजरी जारी की है, जिसमें सरकार ने राज्यों को कहा कि वें प्लास्टिक के बने वस्तुओं को बाहर करने का रास्ता दिखाएं। पहले चरण में लोगों को प्लास्टिक वस्तुओं के नुकसान के बारे में जागरूक करें। लोग जागरूक होंगे तो वो खुद प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़ देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here