हरियाणा कांग्रेस नेता अशोक तंवर का पार्टी से इस्तीफा, इस वरिष्ठ नेता पर टिकट बेचने का लगाया आरोप

तवंर ने विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे को लेकर पार्टी आलाकमान पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए, सोहना विधानसभा में टिकट को 5 करोड़ में बेचने का बात भी कही...

0
1281
अशोक तंवर ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है..

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राहुल गांधी के करीबी अशोक तंवर ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

कुछ दिन पहले ही उन्होंने पत्र लिखकर पार्टी के सभी कमेटियों से भी इस्तीफा  देते हुए कहा कि वो प्रथामिक सदस्य के तौर पर पार्टी के माध्यम से जनता की सेवा करते रहेंगे।

पार्टी द्वारा अशोक तंवर से प्रदेश अध्यक्ष की कमान छीनकर कुमारी शैलेजा को दे दी गई थी। इसके अलावा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी उनके रिश्ते काफी तल्ख चल रहे थे।

ये भी पढ़े: यूपी के इन तीन विधायकों ने बना दिया गजब का रिकॉर्ड, मिला सम्मान

पूर्व अध्यक्ष तवंर ने विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे को लेकर पार्टी आलाकमान पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए, सोहना विधानसभा में टिकट को 5 करोड़ में बेचने का बात भी कही। तंवर ने कहा की राहुल गांधी के करीबियों की राजनितिक हत्या की जा रही है। ‘पांच साल तक हमने कांग्रेस के लिए खून-पसीना बहाया। हरियाणा का नेतृत्व खत्म हो चुका है। हम पार्टी के लिए समर्पित रहे लेकिन टिकट उन्हें दिया जा रहा है जो पहले कांग्रेस की आलोचना करते थे और हाल ही में पार्टी में शामिल हो गए।’

ये भी पढ़े: पीएम नरेंद्र मोदी और शेख हसीना की हुई मुलाकात, कई परियोजनाओं का किया उद्घाट

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और हरियाणा के वर्तमान पार्टी प्रभारी गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधते हुए पार्टी के अस्तित्व को समाप्त करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पर पुराने लोगों को नजरअंदाज कर नए लोगों को टिकट देने का आरोप लगाया।

राज्य की सभी 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्टूबर को मतगणना होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here