अब BCCI में चलेगी ‘दादागीरी’, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली बने अध्यक्ष

सौरव गांगुली बुधवार की सुबह मुंबई स्थिति बीसीसीआई के हेडक्वार्टर पहुंचे थे। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सौरव गांगुली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे बोर्ड अध्यक्ष पद का पत्र संभाल रहे हैं।

0
1137
BCCI में चलेगी अब 'दादागीरी' सौरव गांगुली बने अध्यक्ष

नई दिल्ली। भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली बुधवार (23 अक्टूबर) को सालाना आम बैठक में बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बन गए हैं। जिससे सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति का 33 महीने से चला आ रहा शासन खत्म हो हो गया है।

बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए गांगुली का नामांकन सर्वसम्मति से हुआ है, जबकि गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय सचिव बने। उत्तराखंड के महिम वर्मा नए उपाध्यक्ष बने हैं। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष बनाया गया है जबकि केरल के जयेश जार्ज संयुक्त सचिव बने।

ये भी पढ़ें: भारत-पाक सीरीज पर सौरव गांगुली ने दिया जवाब, बोले- मोदी और पाक पीएम से पूछो…

गांगुली का कार्यकाल 9 महीने का ही होगा और उन्हें जुलाई में पद छोड़ना होगा, क्योंकि नये संविधान के प्रावधानों के तहत छह साल के कार्यकाल के बाद विश्राम की अवधि अनिवार्य है।

सौरव गांगुली बुधवार की सुबह मुंबई स्थिति बीसीसीआई के हेडक्वार्टर पहुंचे थे। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सौरव गांगुली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे बोर्ड अध्यक्ष पद का पत्र संभाल रहे हैं।

इसके अलावा इस ट्वीट के कैप्शन में बीसीसीआई ने लिखा है, “आधिकारिक रूप से सौरव गांगुली औपचारिक रूप से BCCI के अध्यक्ष के रूप में चुने गए।”

गौरतलब है कि सौरव गांगुली को पिछले हफ्ते भारतीय क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया था। ऐसे में आज होने वाले चुनाव अब नहीं होंगे। गांगुली के अलावा उनकी टीम का चयन भी बिना किसी विरोध के हुआ था। इसका ऐलान बीसीसीआई के सदस्य राजीव शुक्ला ने किया था।

47 वर्षीय सौरव गांगुली की इस नई टीम में युवाओं को मौका मिला है, जो नई सोच रखते हैं और भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने में दादा की मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें: BCCI के विभिन्न पदों के नामांकन की आखिरी तारीख, नए अध्यक्ष होंगे सौरव गांगुली !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here