Crime News : पिता ही निकला बेटी का कातिल, बेटी को गोली मारकर सूटकेस में पैक किया शव, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

0
254
Mathura honour killing stuns residents accused confesses crime
Mathura honour killing stuns residents accused confesses crime

Crime News : उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस- वे के पास लाल सूटकेस में लड़की की लाश मिलने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए मथुरा में ऑनर किलिंग के मामले में युवती के पिता को गिरफ्तार किया है। आयुषी के पिता नीतेश यादव ने ही अपनी बेटी को गोली मारी थी और बाद सूटकेस में पैक कर लाश को फेंक दिया था।

पुलिस ने हत्या में मामले में चौंकाने वाले खुलासे किये है। जानकारी के मुताबिक युवती की हत्या उसी के पिता और मां ने मिलकर की थी। मां- बाप बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज थे। इसी के चलते पिता ने अपने रिवाल्वर से सीने में दो गोली मारीं। हत्या के बाद आयुषी के शव को 18 घंटे तक घर में ही रखे रहे। अगले दिन सुबह
मौका पाते ही दंपती कार में ट्राली बैग रखकर शव को यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंक गए। सोमवार सुबह तक चली पुलिस पूछताछ में दंपती ने घटना स्वीकार कर ली है। सोमवार दोपहर में पुलिस घटना का पर्दाफाश करेगी।

पढ़े पूरा घटनाक्रम
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस- वे के पास शुक्रवार को लाल सूटकेस में लड़की की लाश मिली थी। युवती की शिनाख्त 22 वर्षीय आयुषी यादव के रूप में हुई है। लाश की सुचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लड़की के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। साथ ही शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले थे। वही युवती के हाथ पर कलावा बंधा हुआ था।

शुक्रवार को मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे की एक सर्विस लेन के पास सूटकेस में जिस लड़की का शव मिला था, उसकी पहचान दिल्ली के बदरपुर की निवासी के रूप हुई है। पुलिस के मुताबिक लड़की की पहचान 22 वर्षीय आयुषी यादव के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया की उसकी मां को शवगृह में बुलाया गया और शव की शिनाख्त की गई। युवती के शव को देख ऐसा लग रहा है कि हत्या से पहले लड़की ने खुद को बचाने की पुरी कोशिश की। लाश मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद फॉरेंसिंक टीम को बुलाया, जिसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था।

17 नवंबर को घर से निकली थी युवती
पुलिस जांच में सामने आया की आयुषी यादव मूल रूप से यूपी के गोरखपुर की रहने वाली थी। लेकिन वह कुछ समय से अपने परिवार के साथ दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र के मोलड़बंद क्षेत्र में रह रही थी। आयुषी के पिता नितेश यादव इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। पुलिस मामले की जांच को लेकर मृतका के माता-पिता और भाई से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस छानबीन में सामने आया की आयुषी 17 नवंबर की सुबह अपने घर से निकली थी जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी थी। उसके बाद परिजन अपने स्तर पर आयुषी की तलाश कर रहे थे। शव मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। साथ ही यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत FIR दर्ज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here