Eid Ul Milad: आज धूमधाम से मनाया जा रहा है मोहम्मद साहब का जन्मदिन, जानिए उनके बारे में खास बातें

इस्लाम धर्म में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद का दिन काफी पाक माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था। इस्लाम धर्म के लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्म की खुशी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाते हैं।

0
2057

नई दिल्ली: इस्लाम धर्म में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद का दिन काफी पाक माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था। इस्लाम धर्म के लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्म की खुशी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाते हैं।

माना जाता है कि पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मक्का में हुआ था। मोहम्मद साहब के जन्मदिन को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मजलिसें लगाई जाती हैं और इस्लाम के पाक संदेशों को पढ़ा जाता है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या विवाद पर ‘सुप्रीम फैसला’, राम मंदिर बनाने के आदेश, मुस्लिम पक्ष को कहीं और मिलेगी 5 एकड़ जमीन

कौन थे पैगंबर हजरत मोहम्मद?

मोहम्मद साहब इस्लाम धर्म के सबसे महान नबी और आखिरी पैगंबर थे। उनका जन्म मक्का शहर में हुआ था। उनका पूरा नाम पैगंबर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम था। इनके पिता का नाम मोहम्मद इब्न अब्दुल्लाह इब्न अब्दुल मुत्तलिब और माता का नाम बीबी अमिना था। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें 610 ईं. में मक्का के पास हीरा नाम की गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई। इसके बाद उन्होंने इस्लाम धर्म की पाक कुरान की शिक्षाओं का उपदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here