Saba Ibrahim Wedding : टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम की शादी,

0
631
Saba Ibrahim Wedding Video
Saba Ibrahim Wedding Video

Saba Ibrahim Wedding : ससुराल सिमर की फेम दीपिका कक्कर की ननद सबा इब्राहिम की शादी का आयोजन उत्तर प्रदेश के मौदहा में धूमधाम से हुई। सबा इब्राहिम का निकाह हमीरपुर के खालिद नियाज के साथ हुआ। सबा इब्राहिम शोएब इब्राहीम की छोटी बहन है। सबा इब्राहिम की शादी में छोटे परदे के कई बड़े कलाकार भी शामिल हुए। शादी को ग्रेंड बनाने के लिए एक छोटे से मैरिज हॉल को भव्य महल की तरह सजाया गया था।

इस शादी की सभी तैयारियां दीपिका कक्कड़ ने पूरी की थी। टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में काम कर चुके शोएब और दीपिका असलीयत में ही पति-पत्नी भी हैं। दीपिका और शोएब की शादी भी मौदहा में हुई थी। सबा की शादी भी मौदहा में की गई। जिसके लिए मुंबई की टीम ने सभी तैयारियां की थी।

सजावट में लगी मुंबई की टीम

बीती रात जब वर पक्ष महेंदी कार्यक्रम के लिए पहुंचा तब भी यहां भव्य आयोजन किया गया था। बता दें कि वर पक्ष के कई लोग डीजे पर नाचते नजर आ रहे थे। वहीं सब चाहते थे कि शादी भव्य तरह से हो इसलिए रुपया ज्यादा खर्च किए जा रहे थे। वहीं मुंबई के साथ ही लखनऊ से भी टीमें आई हुई थी, जो कि बीते हफ्ते से सजावट का इंतजाम करने में लगी थी।

वलीमे का किया जाएगा आयोजन

शादी के बाद वलीमे के कार्यक्रम का भी बहुत महत्व होता हैं। जहां खाने पीने के बंदोबस्त के लिए भी बाहर से बावर्ची बुलाए गए हैं। वर पक्ष की ओर से बरात को भाव बनाने के इंतजाम किए गए हैं। साथ ही आपको बता दें कि 7 नवम्बर को होने वाले वलीमे कार्यक्रम के लिए अभी से ही इंतजाम होने लगे हैं। बता दें कि वलीमा शादी के बाद होने वाली दावत को कहा जाता है। वहीं इस कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here